राजस्थान सरकार से वार्ता को तैयार हुए गुर्जर
जयपुर। गुर्जरों का कहर और गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी गुर्जर अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। ऐसे में ताजा खबर आ रही है कि गुर्जर समुदाय के नेता मामले के समाधान के लिए सरकार से बातचीत को तैयार हो गए हैं। बुधवार को गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। गुर्जर समुदाय की ओर से आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सरकार से वार्ता करेगा। उधर कुछ गुर्जर नेताओं ने बैंसला के वार्ता के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। हालांकि प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को तय करने के लिए अलग से बैठक की जाएगी।
जानिए क्या है बैंसला की चाहत?
इससे पहले आपको बता दें कि अपनी मांगों पर अड़े गुर्जरों का उपद्रव लगातार 10वें दिन भी जारी रहा । गुर्जरों ने अपना गुस्सा रेल पटरियों पर लेटकर निकाला है। जिसके कारण जयपुर का रेल सम्पर्क मुम्बई, दिल्ली से कटा हुआ है। राजस्थान के गुहमंत्री शान्ति धारीवाल ने आंदोलनकारियों से आंदोलन को समाप्त कर विशेष पिछड़ा वर्ग के सर्वे में सहयोग करने की अपील की थी।













Click it and Unblock the Notifications