इंटरनेट के सबसे ज्यादा लती कनाडाई
एक प्रमुख ऑनलाइन कम्पनी 'कॉम स्कोर' के मुताबिक कनाडाई ऑनलाइन यूजर्स एक महीने में 2,500 मिनटों से ज्यादा समय के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। उनके बाद इजरायली लोग प्रतिमाह 2300 मिनट तक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। कुछ अन्य देशों में लोग प्रतिमाह करीब 2000 मिनट तक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
'कॉमस्कोर' द्वारा अप्रैल महीने के लिए जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि कनाडा में करीब 68 प्रतिशत लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया। फ्रांस और ब्रिटेन में 62 प्रतिशत, जर्मनी में 60 प्रतिशत, अमेरिका में 59 प्रतिशत, जापान में 57 प्रतिशत और इटली में 36 प्रतिशत लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया।
रिपोर्ट के मुताबिक कनाडाई लोग फेसबुक, ट्विटर व यूट्यूब के इस्तेमाल में भी दुनिया में सबसे आगे हैं। कनाडा में गूगल के निदेशक क्रिस ओ नील कहते हैं कि यू ट्यूब की प्रति व्यक्ति खपत में कनाडा दुनिया में पहले नंबर पर है, जिससे पता चलता है कि कनाडाई यू ट्यूब को लेकर कितने जुनूनी है।
क्रिस के मुताबिक कनाडा की 3.4 करोड़ की आबादी में से 2.1 करोड़ से ज्यादा लोग हर महीने यू ट्यूब का इस्तेमाल करते हैं जबकि 31 करोड़ आबादी वाले अमेरिकियों में से केवल 14.7 करोड़ अमेरिकी ही इसका इस्तेमाल करते हैं। कनाडा में फेसबुक यूजर्स की संख्या 1.7 करोड़ है। सबसे ज्यादा फेसबुक एकाउंट्स वाले देशों की सूची में नौवें और दसवें स्थान के लिए भारत व कनाडा में कड़ी प्रतियोगिता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications