पुणे में हुड़दंगी शिव सैनिक गिरफ्तार

पुणे। 'दादोजी कोंडदेव' की प्रतिमा के स्थान परिवर्तन पर बवाल मचा रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आखिरकार अपने कब्जे में ले ही लिया। इन बलवाइयों ने सोमवार से शहर में कहर ढा दिया है। मंगलवार को भी इनका उपद्रव जारी रहा और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के स्थान परिवर्तन के विरोध में पथराव कर 8 बसों को तबाह कर दिया।

मंगलवार को पुणे में आयोजित बंद को प्रभावी बनाने के प्रयास में रेलगाड़ियों को रोकने और बसों पर पथराव के चलते शिवसेना के 10 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शिव सैनिकों को पुणे के पास लोनावाला में हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिवसैनिकों को रेलगाड़ियों को रोकते, रेलगाड़ियों व बसों पर पथराव करते तथा नारेबाजी करते हुए पाया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।" ज्ञात हो कि पुणे नगर निगम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को बहुमत प्राप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+