बिनायक सेन देशद्रोही नहीं है : राम जेठमलानी
नई दिल्ली। जहां एक ओर कानून ने डा विनायक सेन को देशद्रोही बना दिया है वहीं कानून के एक रखवाले ने कहा है कि सेन दोषी नहीं है। और ये बात कही है देश के मशहूर वरिष्ठ वकील और भाजपा सांसद राम जेठमलानी ने । जिन्होंने नक्सलियों को मदद के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन का मुकदमा लड़ने की इच्छा जताई है। जिनका मानना है कि सेन दोषी नहीं है।
पढ़े : जानिए बिनायक सेन का इतिहास
राम जेठमलानी ने मंगलवार को कहा कि विनायक सेन देशद्रोही नहीं हैं। उन्होंने जो किया उसे देशद्रोह नहीं कहा जा सकता। इसके साथ कि जेठमलानी ने स्पष्ट किया कि यदि विनायक सेन की ओर से मुकदमा लड़ने के लिए उनसे संपर्क किया जाता है, तो वो केस लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि "विनायक सेन को इंसाफ दिलाने के लिए दुनिया भर में लड़ाई जारी है। यदि बिनायक सेन निर्दोष हैं, तो उनका केस लड़ने में मुझे बहुत खुशी होगी।"













Click it and Unblock the Notifications