नवीन पटनायक ने किया तिरंगे का अपमान, FIR दर्ज

भुवनेश्वर। एक बाऱ फिर से उड़ीसा के मुख्य मंत्री विवादों के घेरे में है। उनके ऊपर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप है जिसके चलते उनके ऊपर तीन एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के स्थापना समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को एक तिरंगा भेंट किया गया था। बताया जा रहा है भेंट किए गए राष्ट्रध्वज के बीचों बीच सत्तारूढ़ बीजद का नाम लिखा गया था। जिसके कारण बीजद और सीएम पर तिरंगे का अपमान करने के आरोप लगाए गए हैं।

तिरंगे का ये अपमान उड़ीसा के कई कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों के सामने हुआ। कांग्रेस और बीजेपी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी पर निशाना साधा है। 1997 में पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के अंतिम संस्कार के समय उनके शव को तिरंगे को लपेटा गया था, उसी तिरंगे को पार्टी के एक समर्थक ने बीजू जनता दल के स्थापना दिवस के मौके पर स्मृति चिह्न के तौर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भेंट किया, लेकिन इसके सफेद हिस्से पर मोटे−मोटे अक्षरों में पार्टी का नाम लिखा गया था। साथ ही इसे भेंट करते समय केसरिया हिस्से को खोला नहीं गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+