JPC बनाम PAC जंग जारी, सर्वदलीय बैठक की संभावना

2जी घोटाले में फंसी केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री PAC के सामने आने के बहाने विपक्षी पार्टी भाजपा की JPC की मांग को खारिज करना चाहते हैं। दूसरी ओर भाजपा अभी भी पूरे मामले की JPC जांच के लिए अड़ी हुई है। PAC ने प्रधानमंत्री के पत्र पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उसे सभी विभागों से पर्याप्त सहयोग मिल रहा है और प्रधानमंत्री के प्रस्ताव पर उचित समय आने पर फैसला लिया जाएगा।
PAC अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कहा, "पीएसी को प्रधानमंत्री का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने जरूरत पड़ने पर पीएसी के समक्ष पेश होने के अपने प्रस्ताव को दोहराया है। जिन दस्तावेजों की मांग की गई थी, उनके कार्यालय ने सौंप दिए थे।" उन्होंने कहा, "हमें उनकी तरफ से कई सरकारी दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। हम उनकी समीक्षा कर रहे हैं। इन दस्तावेजों को पढ़ने में वक्त लगेगा।" जोशी ने कहा, "इस बारे में उचित समय पर कोई उचित निर्णय लिया जाएगा। हम प्रधानमंत्री के पत्र का गहराई से अध्ययन करेंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेंगे।"
इस बीच चर्चा है कि लोकसभा अध्यक्ष संसद गतिरोध खत्म करने के लिए JPC मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुला सकती हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक दलों की बैठक इस सप्ताह के अंत में बुलाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि मीरा कुमार ने शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों से अपील की थी जेपीसी पर संसद में जारी गतिरोध को खत्म करें।












Click it and Unblock the Notifications