दिल्ली में बूंदाबादी, सर्दी बढ़ी
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा लेकिन सुबह हल्की बूंदाबांदी की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली में विभिन्न इलाकों पीतमपुरा, करोल बाग, राजघाट और अन्य इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और सुबह कार्यालय जाने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। रानी बाग, एम्स, सफदरजंग, आईटीओ और अन्य इलाकों में सोमवार को घने कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित हुआ था वहीं कोहरे का असर रेल यातायात और हवाई यातायात पर भी पड़ा था।
राजधानी के कई इलाकों में सोमवार को दृश्यता केवल 20 मीटर तक दर्ज की गई थी जिसका यातायात व्यवस्था पर खासा असर पड़ा था। दिल्ली के अलावा नोएडा में भी दृश्यता केवल 50 मीटर तक दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications