आगरा में प्रत्येक घर से कचरा उठाएगा निगम

आगरा। आगरा नगर निगम ने शहर के प्रत्येक घर से कचरा उठाने के लिए एक नई परियोजना की शुरुआत की है। इस परियोजना के लिए निगम ने एक निजी कम्पनी के साथ करार किया है। निगम ने शहरी और घरेलू कचरे को उठाने और उसके निस्तारण के लिए एक निजी कम्पनी के साथ सहयोग का समझौता किया है। इस कचरे से एक वैकल्पिक ऊर्जा का स्रोत भी तैयार किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त विनय शंकर पांडे ने आईएएनएस को बताया, "अल्ट्रा अर्बन इंफ्राटेक लिमिटेड और उत्तर प्रदेश जल निगम के बीच एक करार हुआ है। कुबेरपुर ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र जल्द ही काम करने लगेगा।"

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक घर से कचरा उठाने के लिए निजी कम्पनी लोगों से अधिभार वसूलेगी। कम्पनी को प्रत्येक दिन निगम के कम से कम 80 प्रतिशत कचरे का निस्तारण करना होगा। ऐसा करने में असफल होने पर कम्पनी पर दंड लगाया जाएगा।अनुमान के मुताबिक शहर में प्रत्येक दिन करीब 750 टन घरेलू कचरा पैदा होता है।उल्लेखनीय है कि निगम इसके पहले भी शहर के पेठा उत्पादकों के साथ मिलकर कचरे का निस्तारण कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+