पटेल ने कहा, घने कोहरे के कारण उड़ानों में देरी

मुम्बई/दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार को दिल्ली में घने कोहरे को उड़ान में हुई देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अधिकारियों ने कुशलता से स्थिति को सम्भाला।उन्होंने कहा कि कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर से अधिक दूरी तक दिखाई नहीं पड़ रहा था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यदि 50 मीटर से कम की दूरी पर दिखना कठिन हो जाए, तो विमान नहीं उड़ाया जा सकता है।

रविवार को नागरिक उड्डयन निदेशालय ने घने कोहरे में हवाई पट्टी पर उतरने की क्षमता नहीं रखने वाले विमानों की उड़ान पर रोक लगाया था।नागरिक उड्डयन सचिव नसीम जैदी ने नई दिल्ली में कहा था कि जिन विमानों में यह क्षमता नहीं है वह नई दिल्ली में घने कोहरा होने की स्थिति में राजधानी का रुख न करे।

उन्होंने कहा था कि ऐसे विमानों को दिल्ली में 10 बजे दिन के बाद ही उतरने की अनुमति दी जाएगी।दिल्ली इंटरनेशनल एयरक्राफ्ट लिमिटेड (डायल) के अधिकारियों ने कहा कि जिन विमानों में 'आईएलएस कैट 3बी' प्रौद्योगिकी लगी होती है वे ही 50 मीटर की दृश्यता की स्थिति में हवाई पट्टी पर उतर सकते हैं।दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार शाम से छाए घने कोहरे के कारण आपात स्थिति लागू करनी पड़ी जिसके कारण 16 विमानों के मार्ग बदलने पड़े हैं और 26 विमानों को रद्द करना पड़ा।

डायल के अधिकारी ने कहा कि आपात स्थिति रविवार शाम 8.36 बजे से सोमवार सुबह 10.36 बजे तक लागू रही।अधिकारियों ने कहा कि घने कोहरे के बावजूद कोहरे में उतरने की क्षमता से लैस उन्नत प्रौद्योगिकी वाले 257 विमानों का संचालन जारी रखा गया।दिल्ली में इस मौसम को पहला घना कोहरा शनिवार शाम में देखा गया, जिसके कारण रविवार को भी सुबह तक 38 विमानों के मार्ग बदले गए और 42 विमानों को रद्द करना पड़ा था।सोमवार को विमान सेवा दोपहर बाद सामान्य हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+