अमेरिका में लुटेरों ने भारतीय छात्र को गोलियों से भूना

हैदराबाद/वाशिंगटन, 26 दिसम्बर। एक बार फिर अमेरिका में रह रहे एक भारतीय छात्र की कुछ बदमाशों ने गोली मार कर जान ले ली। यह छात्र अमेरिका के एक गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम जॉब करता था। भारतीय छात्र की हत्या अज्ञात लुटेरों ने की है। यह घटना शनिवार देर रात घटी। स्टोर के मैनेजर अली खान ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति एक महीने से भी कम समय से स्टोर पर काम कर रहा था।

अमेरिका के स्थानीय समाचार पत्र 'ह्यूस्टन क्रॉनिकल' के मुताबिक टेक्सास के पासाडेना में एक गैस स्टेशन पर काम कर रहे इलाप्रोलू जयचंद्रा (22) की कुछ अज्ञात लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लुटेरों ने उसे पांच गोलियां मारीं। पासाडेना के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कुछ नकाबपोश लोग गैस स्टेशन में दाखिल हुए और जयचंद्रा को गोली मारकर नकदी लेकर फरार हो गए। छात्र आंध्र प्रदेश का रहने वाला था।

आंध्र प्रदेश में रह रहे जयचंद्रा के परिजनों को यह दुखद समाचार उसके दोस्तों ने शनिवार की रात दिया। यह घटना 25 दिसम्बर को स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजे से तीन बजे के बीच हुई। जयचंद्रा कम्प्यूटर में पीजी करने गत जुलाई में अमेरिका गया था और एक महीने पहले ही उसने गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम क्लर्क की नौकरी शुरू की थी।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में जयचंद्रा के घर पर मातम पसरा है। जयचंद्रा के पिता नागेश्वर राव ने बताया, "हमें बताया गया कि एक अश्वेत व्यक्ति स्टोर में दाखिल हुआ और उसने जयचंद्रा को गोली मार दी और पैसे लेकर फरार हो गया। लेकिन एक अन्य व्यक्ति ने हमें बताया कि वह व्यक्ति अश्वेत नहीं था। वह एक अपराधी हो सकता है।"

जयचंद्रा का शव अगले दो दिनों में भारत लाया जाएगा। उत्तरी अमेरिका तेलुगू एसोसिएशन (टीएएनए) ने जयचंद्रा के परिजनों की सहायता करने का आश्वासन दिया है। अमेरिका में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई है। इस फुटेज में नकाब पहने दो लोगों को गैस स्टेशन में दाखिल होते हुए और क्लर्क को मारकर नकदी लेकर फरार होते दिखाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून में ही टेक्सास विश्वविद्यालय के एक छात्र आदर्श जॉन की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा मार्च में भी ओकलाहोमा में एक स्टोर पर अज्ञात लुटेरों ने 28 वर्षीय प्रशांथ गोयनका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमेरिका में गत तीन वर्षो में करीब 12 तेलुगू छात्रों की हत्या कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+