2जी घोटाला: PAC के सामने पेश होंगे CAG के विनोद रॉय
ऐसा माना जा रहा है कि रिपोर्ट पर चर्चा करने के बाद राय इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करेंगे। राय को संसद में बुलवाने का फैसला पीएसी ने लिया है। पीएसी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता में इस महीने की शुरुआत में पीएसी की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में राय को बिलाने का निर्णय लिया गया।
भाजपा के सांसद जोशी की अध्यक्षता वाली 22 सदस्यीय लोक लेखा समिति (PAC) सोमवार सुबह 11 बजे से संसद भवन परिसर में CAG रिपोर्ट पर चर्चा करेगी। CAG की 96 पृष्ठों की रिपोर्ट संसद में 16 नवम्बर को पेश की गई थी। इसके मुताबिक 2008 में 122 लाइसेंसों के आवंटन और 35, 2जी स्पेक्ट्रम लाइसेंसों के आवंटन से सरकार को 176645 करोड़ रुपये का चूना लगा था।
उल्लेखनीय है कि पूर्व संचार मंत्री ए राजा को कैग (CAG) की रिपोर्ट में हुए कई खुलासों के बाद संचार मंत्री के अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कैग रिपोर्ट में हुए खुलासे में सामने आया था कि संचार मंत्री राजा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह को दरकिनार करते हुए सस्ते दरों पर लाइसेंस बेच दिए थे।
गत दिनों सम्पन्न हुए कांग्रेस महाधिवेशन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि यदि जरुरत पड़ी तो वह खुद PAC के समक्ष उपस्थित होने को तैयार हैं।
माना जा रहा है कि आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी PAC के समक्ष उपस्थित होकर इस मामले में अपनी सफाई पेश करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications