स्पेक्ट्रम घोटाला : अपने नेताओं पर आक्षेप से भड़की भाजपा

लखनऊ/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में अपने नेताओं के नाम उछालने और कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया से उनके सम्बंधों का 'निराधार आरोप' लगाने के लिए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है।भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने लालकृष्ण आडवाणी पर यह निराधार आरोप लगाया है कि वह राडिया के न्यास की आधारशिला रखने के लिए आयोजित किए गए समारोह में गए थे और इसके लिए भूमि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने आवंटित की थी।"

उन्होंने कहा, "वह भूमि हालांकि पेजावर स्वामी न्यास की है और पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार ने दी थी। इसलिए हम चाहते हैं कि कांग्रेस अपने बयान के लिए माफी मांगे।"इस पर समय न गंवाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा राडिया से सम्बंधों की बात से पीछा नहीं छुड़ा सकती।तिवारी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "जो आरोप लगाया गया है, बात बिल्कुल वैसी ही है और भाजपा राडिया से सम्बंधों की बात से पीछा नहीं छुड़ा सकती।"

उन्होंने सवाल किया, "नीरा राडिया और भाजपा या राजग सरकार के बीच सम्बंधों की ये बातें किसी सार्वजनिक स्थान पर 10 वर्ष बाद उठाने की नौबत क्यों आई?"प्रसाद ने कहा, "इस घोटाले से कांग्रेस पूरी तरह जुड़ी हुई है। पार्टी नेता अपने बचाव के लिए बहाने ढूंढ़ रहे हैं और प्रतिद्वंद्वी पार्टियों को निशाना बना रहे हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा नेताओं पर निराधार आरोप लगाना भी इसी दिशा में एक प्रयास है।"

प्रसाद ने कहा, "हम अपनी मांग देहराते हैं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस्तीफा दें तथा 1,76,000 करोड़ के घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराएं।"उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री खुद को ईमानदार व्यक्ति होने का दावा करते हैं। जब इतनी बड़ी रकम बेईमानी से निकाली गई, फिर भी वह चुप क्यों रहे? उन्होंने उस समय ए. राजा (पूर्व दूरसंचार मंत्री) को क्यों नहीं रोका? "

इससे पहले सिंघवी ने शुक्रवार को राडिया और भाजपा नेता अनंत कुमार के बीच कथित सम्बंधों पर पार्टी की 'चुप्पी' पर सवाल उठाया था तथा आरोप लगाया था कि राजग सरकार ने राडिया के न्यास को भूमि आवंटित की थी और आडवाणी ने शिलान्यास समारोह में भाग लिया था।

सिंघवी ने पूछा था, "राडिया के न्यास को 2002 में वसंत कुंज में भूमि क्यों आवंटित की गई? किसके इशारे पर और किस योग्यता के आधार पर? क्या आडवाणी राडिया की कार्यकुशलता से प्रभावित थे, इसलिए वह उसके न्यास की आधारशिला रखने के लिए गए?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+