भारतीय मूल के व्यक्ति पर आतंकी साजिश का आरोप (लीड-1)
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के अनुसार एक सप्ताह पहले छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नौ संदिग्ध आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक छापेमारी के दौरान कार्डिफ, लंदन, स्टोक ऑन ट्रेंड और बर्मिघम में गिरफ्तार लोगों की उम्र 19 से 28 साल के बीच है।
भारतीय मूल के 28 वर्षीय गुरुकांत को कार्डिफ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नौ लोगों पर ब्रिटेन में एक अक्टूबर से 20 नवम्बर के दौरान आतंकी साजिश रचने और धन व जन को गंभीर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
इन लोगों पर इस वर्ष एक अक्टूबर से 20 दिसम्बर के दौरान आतंकी हमले की तैयारी करने की गतिविधि में संलिप्त रहने का भी आरोप लगाया गया है।
इन नौ संदिग्धों को लंदन के वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया जाएगा। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कुल 12 लोगों में से कम से कम पांच बांग्लादेशी थे।
क्राउन प्रोसक्यूशन सर्विस काउंटर टेररिजम डिवीजन ने प्रमुख सू हेमिंग ने कहा, "सोमवार को पुलिस ने मुझे बताया कि गिरफ्तार नौ व्यक्तियों पर विस्फोट करने, आतंकी हमले की गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है।"
इन आरोपियों के नाम गुरुकांत देसाई, उमर शरीफ लतीफ, अब्दुल मलिक मियाह, मोहम्मद मोक्सदुर रहमान चौधरी, शाह मोहम्मद लुत्फार रहमान, नजाम हुसैन, उस्मान खान, मोहिबुर रहमान और अब्दुल बोसहर मोहम्मद शाहजहां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications