बिहार में कोहरे के कारण परेशानियां बढ़ीं
पटना। कड़कड़ाती सर्दी के साथ सोमवार को छाए घने कोहरे ने बिहार में लोगों की परेशानियां बढ़ दी है। कोहरे के कारण यातायात पर सबसे बुरा असर पड़ा है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान से 0़ 1 डिग्री ज्यादा था।
राज्य में सोमवार की सुबह सबसे ज्यादा सर्दी पूर्णिया में रही जहां का सुबह का तापमान 6़ 2 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि गया का तापमान 6़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्र के मुताबिक सोमवार की सुबह पटना में आद्र्रता 80 प्रतिशत रही जिस कारण देर सुबह तक कोहरा छाया हुआ था।
इधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को बताया कि धीरे-धीरे नमी का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है जिस कारण अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications