शिकागो में बर्फबारी से 100 उड़ानें रद्द

शिकागो । अमेरिका के शिकागो शहर में भारी बर्फबारी की वजह से ओ हेयर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शिकागो उड्डयन विभाग (सीडीए) के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के मिडवे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुबह कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को अपनी उड़ानों के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से मिल सकती है।उल्लेखनीय है कि ओ हेयर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विश्व के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में गिना जाता है क्योंकि यहां से प्रतिदिन 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+