प्रधानमंत्री ने पीएसी के समक्ष पेश होने के लिए पत्र लिखा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को पत्र लिखकर कहा है कि वह 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले के सम्बंध में समिति के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं।सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों कांग्रेस महाधिवेशन में इस सम्बंध में घोषणा करने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जोशी को पत्र लिखा है।
प्रधानमंत्री ने महाधिवेशन में कहा था कि उन्हें लोक लेखा समिति के सामने पेश होने में खुशी होगी। अभी तक हालांकि कोई प्रधानमंत्री लोक लेखा समिति के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इस सम्बंध में जोशी को पत्र लिखने की इच्छा व्यक्त की थी।












Click it and Unblock the Notifications