रूठे गुर्जरों को मनाने में जुटी सरकार
जयपुर। नौकरी में पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर उग्र हुए गुर्जरों को शांत कराने प्रक्रिया जारी है। रविवार को दोपहर में इसी बारे में सरकार और बैंसला के बीच एक बैठक हुई है। बैठक में गृहमंत्री शांति धारीवाल, ऊर्जा मंत्री जितेन्द्र सिंह और बृजकिशोर सिंह शामिल थे। इसके अलावा राज्य प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
समीक्षा बैठक में पांच जातियों के प्रतिनिधियों को भी बुलावा दिया गया था, ताकि वो भी आरक्षण के मसले पर अपनी राय व्यक्त कर सकें और बैंसला को मनाने में मदद कर सकें। इस बीच मुख्य सचिव एस अहमद ने बैंसला की बेटी से शनिवार को मुलाकात की। बताया जा रहा है कि बैंसला की बेटी ने इस मामले में सकारात्मक जवाब दिया है। जिसके बाद सरकार ने उम्मीद जताई है कि आंदोलन जल्द खत्म हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications