उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, यातायात प्रभावित

नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर शीतलहर की चपेट में हैं। पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में औसत तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा के नारनौल शहर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे से इन राज्यों में सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता का स्तर शून्य के करीब पहुंच गया जिसके चलते घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं।चण्डीगढ़ मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया, "यह क्षेत्र खासकर पिछले दो दिनों से सुबह और शाम के वक्त शीतलहर की चपेट में है।"

अधिकारी ने कहा, "हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में औसत तापमान में कमी आई है। सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घने कोहरे की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी शिकायत मिली है।"मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल शहर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

अम्बाला में न्यूनतम तापमान औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम 2.3 और हिसार में औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम 4.6 दर्ज किया गया है। इन दोनों शहरों में अधिकतम तापमान क्रमश: 18.1 और 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चण्डीगढ़ में न्यून्तम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम 19.7 दर्ज किया गया।पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.1 और अधिकतम 19.3 और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.6 और अधिकतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता में काफी कमी आई और इसके चलते हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया,"दिल्ली में रविवार सुबह से छाया घना कोहरा दिन में धीरे-धीरे साफ हो जाएगा।"

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की वजह से हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसके कारण हजारों यात्री हवाई अड्डों और रेल स्टेशनों पर फंसे रहे। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के इस समय के लिए औसत से एक डिग्री कम है। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के मुख्य और नए रनवे पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी, जिस कारण कई उड़ानों में देरी हुई तो कई को रद्द करना पड़ा।

अधिकारी ने कहा कि कम दृश्यता की वजह से करीब 15 घरेलू और 12 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दिल्ली आ रही सात अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें करीब पांच घंटे की देरी से चल रही थीं।एयरलाइंस ने लखनऊ, लेह, श्रीनगर, जयपुर, कुल्लू, अमृतसर, मुम्बई, पटना, चण्डीगढ़ और गोवा जाने वाली कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया।हिमाचल प्रदेश के शिमला और अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। इससे नववर्ष के जश्न का मजा दोगुना हो सकता है। राज्य के कई जिलों में तापमान ऋणात्मक स्तर पर चला गया। घने कोहरे की वजह से शिमला से दिल्ली के लिए उड़ानें बाधित हुईं।

शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को बताया कि राज्य में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इससे होटल उद्योग जगत में खुशी की लहर है। साथ ही उम्मीद है कि इस बार राजधानी में आठ साल बाद बर्फबारी के साथ नया साल मनाया जाएगा।मौसम विभाग के महानिदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है और इसकी वजह से बर्फबारी के आसार हैं।" शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, चम्बा, कांगड़ा और मंडी जिलों के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है।

जम्मू एवं कश्मीर में घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेह का तापमान शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में भी घना कोहरा छाया रहा।जम्मू के मैदानी भाग कठुआ, साम्बा अन्य इलाकों की तुलना में गर्म हैं। यहां के होटल और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग बर्फ गिरने को लेकर उत्सुक हैं।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर का तापमान रविवार को शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के कारगिल में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+