घाटी और लद्दाख में कड़ाके की सर्दी
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेह का तापमान शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर का तापमान रविवार को शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
अधिकारी ने बताया, "लेह में तापमान शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तथा लद्दाख के कारगिल में शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस तथा पहलगाम में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।
उधर, श्रीनगर में भी रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को काफी ऐहतियात बरतनी पड़ी। श्रीनगर में डल झील के अधिकांश भागों में पानी जम गया है, जिससे नाव चलाना काफी कठिन हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications