दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे से उड़ानें प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को क्रिसमस के दिन कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस सर्दी के मौसम में पहली बार घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें कई घंटे प्रभावित रहीं।राजधानी में इस मौसम में पहली बार इतना कोहरा देखा गया। इसके चलते दिन के तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से तीन डिग्री कम है। हालांकि न्यूनतम तापमान औसत से 8.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में शनिवार तड़के हवाई अड्डे के रनवे के आसपास कोहरा छाये रहने के कारण कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में दो से तीन घंटे की देरी हुई।"कुल मिलाकर, 12 उड़ानों की आवाजाही कोहरे की वजह से प्रभावित रही। इसमें फ्रेंकफर्ट, लंदन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्थानों की उड़ानें शामिल हैं।

दिल्ली हवाई अड्डे पर तड़के कोहरा बढ़ने की वजह से न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर से नीचे चली गई थी। इसकी वजह से प्रशासनिक अधिकारियों को 'लो विजीबिलिटी प्रोसिजर'(एलवीपी) लागू करना पड़ा।अधिकारी के अनुसार कोहरे के कारण 'लो विजीबिलिटी प्रोसिजर'(एलवीपी) लागू होने के बावजूद उड़ानें अन्य रास्तों से जारी रहीं।डायल ने एक आधिकारिक बयान में बताया, "एलवीपी लागू किए जाने के दौरान एक अंतर्राष्ट्रीय और 12 घरेलू उड़ानों का मार्ग बदला गया।"

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "कोहरा शुक्रवार रात 1.30 बजे से ही बढ़ना शुरू हो गया था और उस दौरान दृश्यता 700 मीटर थी, तड़के 4.30 बजे तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे यह घटकर 50 मीटर से नीचे पहुंच गई।"मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को भी दिल्ली में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि उन्होंने दोपहर बाद आसमान साफ होने के आसार भी जाहिर किए हैं।अधिकारियों ने राजधानी में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 डिग्री और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+