वाजपेयी के जन्मदिन पर लखनऊ निहाल
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इन होर्डिग्स के जरिए अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी है। लखनऊ के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन ने संवाददाताओं से कहा कि वाजपेयी का जन्मदिन केवल भाजपाइयों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए खुशी का दिन है। वह एक महान राजनेता हैं। सक्रिय राजनीति में न होते हुए भी हमारे और समूचे देश के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं।
जन्मदिन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से 87 किलोग्राम एक विशाल लड्ड तैयार करवाया गया है। यह लड्ड शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। टंडन ने कहा कि वाजपेयी की लम्बी उम्र के लिए अमीनाबाद के हनुमान मंदिर में हवन और रामायण पाठ के बाद 87 किलो का यह लड्ड लोगों के बीच बांट दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों में हवन-आरती के बाद गरीबों को कपडे और मिठाइयां बांटी गईं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के चौक स्थित प्राचीन मंदिर में 87 दीप जलाने की योजना बनाई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय पाठक ने बताया कि दोपहर बाद गोमती नदी किनारे कुड़िया घाट पर तहरी भोज का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली भी शिरकत करेंगे।
लखनऊ, अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि मानी जाती है। यहां से वह पांच बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। आश्चर्य की बात ये है कि जन्मदिन की इस सारी धूम के बीच वाजपेयी नदारद हैं, ना तो उनकी तरफ से कोई संदेश जारी हुआ है और ना भी भाजपा कार्यालय या उनका कोई आदमी उनकी ओर से जनता में बधाई संदेश ग्रहण कर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications