चंद्रबाबू नायडू ने तोड़ा अनशन, 30 दिसंबर को होगी विशाल रैली
नायडू के आईसीयू में भर्ती होने के बाद दिल्ली से कई प्रमुख नेता विशेष उड़ान भरकर नायडू से मिलने आए और उन्होने नायडू को अनशन तोड़ने के लिए मनाया। सीपीआई (एम) नेता प्रकाश करात, सीपीआई नेता एबी वर्धन, जद यू नेता शरद यादव और इनेलो दल के नेता ओम प्रकाश चौटाला सभी ने मिल कर उन्हे इस बात के लिए तैयार किया।
दिल्ली से यहां पहुंचे इन नेताओं ने कह कि किसानों की ये लड़ाई लंबी चलने वाली है और हम चाहते हैं कि नायडू हमारे बीच रह कर इस लड़ाई का प्रतिनिधित्व करें। हम स भी साथ मिल कर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर अधिक दबाव बनाने के लिए नेताओं ने तय किया है कि वे सभी 30 दिसंबर को गुंटूर से किसानों के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन करेंगे। नायडू ने राज्य सरकार से किसानों को और अधिक मुआवजा दिए जाने की अपनी मांग को फिर से दोहराया है।













Click it and Unblock the Notifications