क्रिसमस पर गिफ्ट में दिए आईपैड
लंदन, 25 दिसम्बर। अफगानिस्तान में तैनात ब्रिटिश सैनिकों को क्रिसमस के मौके पर उपहार स्वरूप आईपैड मिला है। स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' ने 10 सैनिकों को आईपैड दिए हैं। ये आईपैड इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी 'बेस्ट बाई यूके ' की तरफ से मुफ्त में मुहैया कराए गए थे।
ब्रिटिश सेना में सेकेंड रॉयल टैंक रेजीमेंट के सैनिक जोसेफ रोजर्स ने कहा कि आईपैड बहुत ही शानदार है। रोजर्स ने कहा कि वह क्रिसमस के दौरान अपने परिवार और मित्रों की कमी महसूस करते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में बुहत उत्साहजनक काम कर रहा हूं और ऐसे लोगों के साथ काम कर रहा हूं जो कि काफी अच्छे हैं।" उन्होंने कहा, "यह क्रिसमस के मौके पर आश्चर्यचकित कर देने वाला शानदार उपहार था।"













Click it and Unblock the Notifications