लिंग परिवर्तन के बाद उस्मान बनी आयशा

आयशा को पेट में दर्द की शिकायत के बाद पंजाब प्रांत के हाफिजाबाद जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां चिकित्सक जहूर अहमद ने उसकी जांच की। अहमद ने आयशा के परिवार वालों को बताया कि उसके शरीर की आंतरिक क्रियाएं पुरुषों जैसी हैं। उन्होंने आयशा का लिंग परिवर्तन कराने के लिए ऑपरेशन की सलाह दी।

समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक बुधवार को आयशा का लिंग परिवर्तन के लिए ऑपरेशन हुआ। बाद में उसके परिवार ने उसका नाम बदलकर उस्मान रख दिया।

धारीवाल गांव के रहने वाले उस्मान के पिता शरीफ कहते हैं कि उनकी बेटी को चार साल से भी लम्बे समय से पेट में दर्द की शिकायत थी। उन्होंने कई बार उसका देशी इलाज कराया था लेकिन उसे दर्द में कोई आराम नहीं मिला।

शरीफ के मुताबिक आयशा में लड़कियों की शारीरिक क्रियाएं (फिजियोलॉजी) जैसे लक्षण नहीं थे और उसके लक्षण पुरुषों से मिलते-जुलते थे। बहरहाल, ऑपरेशन के बाद उस्मान का जननांग पुरूषों के जैसा है लेकिन वह पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है।

शरीफ कहते हैं, "हमें एक और बेटा मिलने की खुशी है। मैं तीन बेटियों की जिम्मेदारी के भार के नीचे दबा हुआ था।"

शरीफ के अब दो बेटे और दो बेटियां हैं।

अहमद ने बताया कि उस्मान के अस्पताल में दो सफल ऑपरेशन हुए। उन्होंने बताया कि तीन महीने के बाद उसका एक और ऑपरेशन करना होगा। तीसरे ऑपरेशन में उसकी मूत्र नलिका को प्रजनन अंगों से जोड़ा जाएगा।

अहमद ने बताया कि इस तरह के मामले बहुत दुर्लभ होते हैं लेकिन पाकिस्तान में यह ऐसा पहला मामला नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+