मुम्बई में क्रिसमस की धूम

शहर के गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों से काफी शानदार तरीके से सजाया गया था। मुम्बई कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस के ऑर्कविशप ने आधी रात को शहर के दक्षिण कोलाबा में स्थित 'होली नेम कैथ्रेडल' में प्रार्थना सभा का अयोजन किया था।
शहर में कुछ गिरजाघरों में क्रिसमस की धूम रात 8.30 बजे ही शुरू हो गई थी जबकि कुछ जगहों पर इसकी शुरुआत 10 बजे के बाद हुई।
आधी रात को गिरजाघर में प्रार्थना करने पहुंचे एक व्यक्ति डेनियल फर्नाडिस ने कहा, "मैं बचपन से ही यहां आता रहा हूं। मैं हालांकि यहां ज्यादा दिन तक नहीं रहा हूं लेकिन यहां आधीरात को आयोजित प्रार्थन सभा में हिस्सा लेने जरुर पहुंचता हूं।"
चर्च के पादरी लॉय डियास ने कहा, "हम सामान्य तौर पर प्रार्थना के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था करते हैं लेकिन कुछ लोग खड़े होना ही पसंद करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications