रोम में स्विस और चिली दूतावासों में विस्फोट
रोम, 23 दिसम्बर। रोम स्थित स्विस दूतावास में गुरुवार को एक पार्सल में विस्फोट होने के कुछ ही घंटे बाद चिली दूतावास में एक विस्फोट हुआ। स्विस दूतावास में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति 'गंभीर' रूप से घायल हो गया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि दूतावास के घायल कर्मचारी का रोम के 'अमबेटरे 1' अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है। यह विस्फोट रोम के पारिओली के समीप हुआ। बर्न में स्विटजरलैंड विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह विस्फोट के इस मामले को देख रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications