रेलवे ने संभाली प्याज ढुलाई की जिम्मेदारी
अब सरकार का अगला कदम देश के अंदरूनी हिस्सों से एक जगह से दूसरी जगह प्याज की सप्लाई करना है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि मालगाड़ियों या ऐसे ट्रांसपोर्ट की मदद ली जाए जो देश के एक हिस्स से दूसरे हिस्से तक प्याज की सप्लाई बिना प्याज खाब हुए कर सकें। रेलवे ने देश में प्याज की ढुलाई के लिए परिवहन की समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां कर ली हैं।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विवेक सहाय ने इस सम्बंध में पर्याप्त मात्रा में वैगन और रैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रीय रेल प्रबंधकों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि रेल विभाग वर्तमान प्याज संकट दूर करने में भारत सरकार के सभी सम्बंधित विभागों से तालमेल बनाए रखेगा।
प्याज की ढुलाई की चौकसी के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड में एक विशेष प्रकोष्ठ भी स्थापित किया गया है। इस प्रकोष्ठ की अध्यक्षता के लिए रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी का नामांकन भी किया गया है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड द्वारा प्याज संकट दूर करने के लिए भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications