छापों के बाद कलमाड़ी बोले मैनें कुछ अकेले नहीं किया
नई दिल्ली। हर तरफ से लोगों और मीडिया के निशाने पर आये सुरेश कलमाड़ी ने आखिरकार अपना मुंह खोला और उनके मुख बिंदु से वो ही कुछ उजागर हुआ जिसकी उम्मीद की जा रही थी। राष्ट्रमंडल खेल घोटालों के मुख्य आरोपी कलमाडी़ के घर पर आज सुबह सीबीआई ने छापा मारा जिसके बाद वो पहली बार मीडिया से रूबरू हुए, हमेशा कि तरह वो चिल्ला कर बोले कि वह हर तरह से जांच के लिए तैयार है। कलमाड़ी ने इस बात को भी स्वीकार किया कि आज सीबीआई ने उनके मुंबई, पुणे और दिल्ली आवास पर छापेमारी की।
पढ़े : कलमाड़ी के घर पर सीबीआई के छापे
कलमाड़ी ने कहा कि खेलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है और हमे 1500 करोड़ का बजट मिला था। हमने सिर्फ 700 करोड़ रुपये खेलों के ऊपर खर्च किया है जबकि 800 करोड़ रुपये सरकार को वापस किए है। बजट और खर्च का सारा ब्यौरा उनेक पास है। कलमाड़ी ने कहा मैं हर प्रकार से जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं, उन्होंने कहा कि मैं हर सवाल का जवाब दूंगा और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मुझे अकेले दोषी ठहराना गलत होगा क्योंकि मैंने अकेले कोई फैसला नहीं लिया है।













Click it and Unblock the Notifications