गुर्जरों की चीख हुई आक्रमक करवाया 'दौसा' बंद
जयपुर। हाईकोर्ट के फैसले के बाद गुर्जर बेहद आक्रमक हो गये है। अपने आरक्षण की मांग को उन्होंने और तेज कर दी है। करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में समाज के लोगों ने प्रदर्शन और बंद की कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को दौसा बंद का आहवान किया। हालांकि,बंद मे आपातकालीन सेवाओं को मुक्त रखा गया है। गुर्जरों के दौसा बंद के आह्वान को स्थानीय लोगों का पूर्ण समर्थन मिला है।
शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं और गुर्जरों का समर्थन किया। वहीं सरकारी और निजी स्कूल कॉलेज भी बंद रहे। सड़कों पर सिर्फ पुलिस और गुर्जर ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं शहर की सुरक्षा के लिए छह कंपनी बीएसएफ की तथा चार आरएसी व एक एसटीएफ की एक कंपनी बुलाई गई।













Click it and Unblock the Notifications