2 जी स्पेक्ट्रम के जनक राजा पहुंचे CBI ऑफिस
नई दिल्ली। देश के अब तक के सबसे बड़े घोटाले को अंजाम देने वाले पूर्व संचार मंत्री ए राजा आज सीबीआई दरबार में पेश होंगे। खबर आ रही है ए राजा सीबीआई के सामने पेश होने के लिए सीबीआई मुख्यालय पहुंच चुके हैं जहां उनसे स्पेक्ट्रम घोटाले के तमाम पहलुओं पर पूछताछ होने वाली है। सीबीआई राजा से ये जानने की कोशिश करेगी कि स्पेक्ट्रम आवंटन की तारीखों में हेरफेर क्यों हुआ और स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली कंपनियों से राजा के क्या ताल्लुकात थे।
सीबीआई फिलहाल सीवीसी के मुताबिक ये मान कर चल रही है कि स्पेक्ट्रम आवंटन में 22 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है लेकिन सीएजी ने इसे एक लाख 76 हजार करोड़ का घोटाला बताया है ऐसे में सीबीआई के लिए सच्चाई का पता लगाना एक बड़ी चुनौती है।













Click it and Unblock the Notifications