सबसे भारी 'चांदी की अंगूठी'!

लाहौर के पुराना शहर इलाके के रहने वाले मोहम्मद आमीन सलीम का कहना है कि इस अंगूठी का भीतरी व्यास 85 सेंटीमीटर है। इसका निर्माण 97.83 प्रतिशत शुद्ध चांदी से किया गया है। समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक 'गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स' ने सलीम को प्रमाणपत्र जारी किया है।
सलीम कहते हैं, " मैंने पहले भी 74.6 किलो की अंगूठी बनाई थी ..लेकिन उसक गिनीज बुक में शामिल नहीं किया गया था। तब मैंने एक और अंगूठी बनाने का फैसला किया और मैंने गिनीज से सही विशिष्टताओं की जानकारी ली ताकि इस बार मेरी रचना बुक में शामिल की जा सके।"












Click it and Unblock the Notifications