मुम्बई में लश्कर के 4 आतंकवादी गिरफ्तार
मुम्बई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु राय ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि लश्कर के चार आतंकवादी कुछ समय पहले मुम्बई आए हैं। हमने इनमें से एक वालिद जिन्ना का स्केच जारी किया था। गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में अब्दुल करीम मूसा, नूर इलाही, महफूज आलम शामिल हैं। राय ने हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया कि आतंकवादी कब और किस रास्ते से मुम्बई आए। राय ने कहा कि इस वक्त हम यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि आतंकवादी किस देश के हैं लेकिन यह कहा जा सकता है कि ये लश्कर से संबद्ध हैं।
पुलिस को आशंका है कि आतंकवादी क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर शहर को निशाना बनाने की फिराक में हैं। पुलिस ने कहा कि चारों लश्कर आतंकवादी शहर में बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। मुम्बई पुलिस ने एक हेल्पलाइन स्थापित किया है और लोगों से किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की फोन नंबर- 022-2263333 पर सूचना देने की अपील की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को खुफिया सूचना के आधार पर मुम्बई और अहमदाबाद में हमले के प्रति सचेत किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications