लंदन में हवाई यातायात संभला
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हवाई अड्डा परिचालक बीएए ने कहा कि हीथ्रो हवाई अड्डे से रोजाना 1,200 उड़ानें भरी जाती हैं।
शनिवार से 2,000 से अधिक उड़ानों को रद्द करने वाले ब्रिटिश एयरवेज (बीए) ने गुरुवार और शुक्रवार से अपनी सेवाएं शुरू करने की उम्मीद जताई।
बीए ने कहा कि वह गैटविक एयरपोर्ट और लंदन सिटी एयरपोर्ट से भी अपनी सामान्य सेवाओं को शुरू करेगा। यात्रियों से हालांकि, अभी भी अपनी हवाई कम्पनियों की उड़ानों के बारे में जानकारी करने की सलाह दी गई है।
विमान यात्रियों के साथ साथ रेलगाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत की बात है। पेरिस और ब्रसेल्स के बीच चलने वाली यूरोस्टार रेलगाड़ी सेवा क्रिसमस के पहले टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है।
शनिवार को हुए भारी हिमपात से विमान सेवा लड़खाने के बाद बीएए को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इससे बीएए की खासी कि रकिरी हुई है। बीएए पर हिमपात से निपटने के कारगर उपाय नहीं उठाए जाने का आरोप है।
बीएए के प्रवक्ता के मुताबिक बीएए पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। बीएए ऐसी आपात स्थिति से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications