लखनऊ में पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंचा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सर्दी और ठिठुरन का दौर जारी है। लखनऊ में पारा गिरकर 4.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।शुक्रवार सुबह लखनऊ में कोहरा छाए रहने के साथ सर्द हवाएं चल रही थीं। बीते 24 घंटों के दौरान लखनऊ का तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
लखनऊ में गुरुवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। गुरुवार को यहां दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था।मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि आने वाले दिनों में शीतलहर और ठिठुरन का दौर जारी रहेगा। वैसे दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications