सपा नेता को गोली मारी, 5 हिरासत में
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अज्ञात हमलावर समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता को गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में नेता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के सम्बंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।घटना शहर कोतवाली इलाके की है, जहां गुरुवार देर रात सपा नेता अब्दुल मन्नान को उनके घर के निकट कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार गोली मारकर फरार हो गए। उनके पेट और पैरों में गोलियां लगी हैं। मन्नान की सपा जिला इकाई के सदस्य थे।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मन्नान की हालत नाजुक बनी हुई है।परिजनों का आरोप है कि स्थानीय जगदीप श्रीवास्तव ने राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या करवाने के मकसद से हमला करवाया। सिंह ने परिजनों की शिकायत पर श्रीवास्तव व उनके चार सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications