पटना में अगवा छात्र का शव मिला, 2 गिरफ्तार

पटना। पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से अगवा एक स्कूली छात्र का शव शुक्रवार को बाईपास इलाके से बरामद कर लिया गया। इस मामले में अब तक दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है जो उसके मित्र ही बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अखिलेश प्रसाद के 10 वर्षीय पुत्र अमरजीत का गुरुवार को उसके ही अपने चार दोस्तों ने घर से आईपॉड खरीदने के बहाने बुलाया और उसे अगवा कर लिया। इसके बाद जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन प्रारम्भ की तो शुक्रवार को अमरजीत का शव बाईपास इलाके से बरामद किया गया।

अमरजीत स्थानीय क़े पी़ एस़ मेमोरियल उच्च विद्यालय के पांचवीं कक्षा का छात्र था। पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनु महाराज ने बताया कि इस मामले में दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अमरजीत के ही स्कूल में पढ़ने वाला एक 12वीं का तथा दूसरा आठवीं कक्षा का विद्यार्थी है।

उन्होंने बताया कि शेष दो छात्रों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी गिरफ्तार छात्रों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।इधर, क़े पी़ एस़ मेमोरियल उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार ने बताया कि अमरजीत पढ़ने में काफी अच्छा था। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+