अमरीकी संसद ने परमाणु संधि को मंजूरी दी

इस संधि पर अमरीकी सीनेट ने अंतिम मोहर लगा दी. ये संधि स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी यानी स्टार्ट कहलाती है और इसके तहत परमाणु हथियारों की संख्या में एक तिहाई कमी की जाएगी. इस संधि के तहत दोनों देशों को परमाणु हथियारों की संख्या कम करके 1550 तक लानी होगी जो पहले की सीमा से 30 फ़ीसदी कम है. इसके अलावा बैलिस्टिक मिसाइलों और बमवर्षकों की संख्या भी अब 700 से ज़्यादा नहीं हो सकती.
परमाणु हथियारों में कमी
संधि लागू होने के बाद इन प्रावधानों को सात वर्ष के अंदर अमल में लाना होगा. रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लवरोव ने अनुमोदन को अहम बताया. ग़ौरतलब है कि कुछ समय पहले अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्ट्रपति दिमित्रि मेदवेदेव ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए थे
ये 1991 की स्टार्ट संधि की जगह लेगी जो दिसंबर में ख़त्म हो गई. इस संधि के तहत दोनों देशों को अपने परमाणु शस्त्रों को कम करना है. इस संधि के तहत अमरीकी और रुसी नाभिकीय शस्त्रों में कमी आएगी और हथियारों की मौके पर ही निरीक्षण को बढ़ावा मिलेगा. ओबामा प्रशासन स्टार्ट 2 संधि को विदेश नीति और रुस के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में अपनी बड़ी उपलब्धि बताता रहा है.












Click it and Unblock the Notifications