अयोध्या फैसले के खिलाफ हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने मुसलमानों को विवादास्पद हिस्से का एक तिहाई दिए जाने के खिलाफ अपील की है। लखनऊ बेंच के एक न्यायाधीश धर्मवीर शर्मा भी हिंदुओं को पूरा हिस्सा देने के पक्ष में थे।
इससे पहले हाल ही में अयोध्या के विवादास्पद हिस्से पर लखनऊ बेंच के खिलाफ एक वादी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। फैसले के मुताबिक उस जमीन का एक तिहाई हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को भी मिला है। फैसले के ह िसाब से विवादित जमीन का दो तिहाई हिस्सा हिंदुओं के हिस्से में और एक तिहाई हिस्सा मुसलमानों के पक्ष में गया है।
न्यायाधीश धर्मवीर शर्मा, एस यू खान और सुधीर अग्रवाल की बेंच ने मिल कर ये फैसला सुनाया था कि तीनों वादियों के बीच विवादित भूमि के तीन हिस्से करके उसे बराबर-बराबर बांट देना चाहिए। निर्मोही अकाड़ा, सुन्नी वक्फ बोर्ड और राम लला विराजमान की ओर से हिंदू महासभा इस मसले के तीन पक्षकार हैं।













Click it and Unblock the Notifications