हिलेरी ने एसएम कृष्णा से बात की

हिलेरी ने विदेश मंत्री एसएम कृष्णा को बुधवार रात टेलीफ़ोन किया और दोनों के बीच लगभग 40 मिनट तक बातचीत हुई. समाचार एजेंसियों का कहना है कि इस दौरान उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान सहित इस क्षेत्र के हालात की समीक्षा की. उन्होंने राष्ट्रपति ओबामा की यात्रा के दौरान उठाए गए क़दमों को आगे बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श किया.
ग़ौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नंबवर में भारत यात्रा पर आए थे और इस दौरान उनकी भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई थी. पीटीआई के अनुसार विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने हिलेरी क्लिंटन को भारत आने का न्योता दिया है. इस दौरे की तिथियाँ बाद में कूटनयिक माध्यमों के जरिए तय की जाएंगी.












Click it and Unblock the Notifications