बेकाबू हुए गुर्जर, तोड़-फोड़ पर उतरे
जयपुर। राजस्थान गुंर्जर आरक्षण संघ समिति का पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को जारी रखते हुए अब उग्र रूप धारण कर लिया है। गुर्जरों ने प्रदेश के कई स्थानों पर आज मुख्य मार्ग जाम किए। गुर्जर आंदोलनकारियों ने पीलूपुरा के निकट मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आंदोलनकारियों ने कर्नल किरोडी सिंह बैंसला के नेतृत्व में भरतपुर जिले के छोकरा रेल फाटक पर आज चौथे दिन भी दिल्ली मुंबई रेल मार्ग को जाम कर रखा है।
राजस्थान सरकार ने आंदोलनकारियों से बातचीत का न्यौता देते हुये समस्या का समाधान करने और कानून एवं व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आंदोलनकारियें ने आज भरतपुर करौली दौसा हिंडोन श्रीमहावीरजी समेत कई सडक मार्गो पर पेड़ गिराकर या पत्थर डाल कर यातायात बाधित कर दिया। उन्होंनें बताया कि आंदोलनकारियों ने पीलूपुरा में गुर्जर आंदोलन का कवरेज कर रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications