2 अरब डॉलर का है गूगल का नया ऑफिस

न्यूयार्क। गूगल में काम करने वालों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है क्योंकि आने वाले साल यानी 2011 में उन्हें अपनी कंपनी की ओर नया ऑफिस जो मिलने वाला है। जी हां आपने सही सुना, खबर आ रही है कि न्यूयार्क शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले जगहों में एक मैनहटन में इंटरनेट सर्च ईंजन गूगल ने एक कार्यालय खरीदा है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वैसे तो 111 एट्थ एवेन्यू स्थित संपत्ति की कीमत का जिक्र नहीं कि गया है लेकिन लास एंजेलिस टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी कीमत दो अरब डॉलर बताई है।

कम्पनी ने कहा है कि इस 18 मंजिली इमारत में गूगल के दो हजार से अधिक कर्मचारी काम करेंगे। कार्यालय एक पूरे ब्लॉक में फैला हुआ है और इसमें 280,000 वर्ग मीटर की जगह है। गूगल ने कहा है कि इस इमारत में मौजूद वर्तमान कम्पनियों के कार्यालय बने रहेंगे। टैकोनिक इंवेस्टमेंट पार्टनर्स ने एक बयान में कहा है कि इस खरीद को वर्ष 2010 का अमेरिका सबसे बड़ा संपत्ति सौदा कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+