पूर्णिया में ट्रक पलटने से 4 कामगारों की मौत
पूर्णिया (बिहार)। पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पश्चिम बंगाल से आ रहे एक ट्रक के पलट जाने से चार कामगारों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार ट्रक पश्चिम बंगाल से कामगारों को लेकर पूर्णिया आ रहा था। बलौरी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि ट्रक पर करीब 20 कामगार सवार थे। ये कामगार पश्चिम बंगाल से धान काटने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।
मुफस्सिल थाना के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि यह दुर्घटना कोहरे के कारण हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications