प्याज की कीमत जल्द होगी कम : दीक्षित
नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण प्याज की कीमत में जल्दी ही कमी आएगी।दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कदमों का असर थोक बाजार पर दिखाई देने लगा है। उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही प्याज की कीमत कम हो जाएंगी।
बुधवार को आजाद पुर सब्जी मंडी में प्याज के जमाखोरों और कालाबाजारियों के यहां हुई छापेमारी की कार्रवाई के बाद थोक बाजार में प्याज की कीमत घट गई।पिछले दिनों बाजार में प्याज की आपूर्ति कम होने के कारण इसकी कीमत थोक बाजार में 70-80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दो-तीन दिनों के भीतर महाराष्ट्र के नासिक से प्याज से भरे 40 से 60 ट्रक दिल्ली आ जाएंगे।मुख्यमंत्री ने प्याज की कीमत बढ़ने के लिए बढ़ती जनसंख्या को भी जिम्मेदार ठहरा दिया।उन्होंने कहा, "प्याज की आपूर्ति कम हुई है, लेकिन शहर की जनसंख्या भी बढ़ी है।"












Click it and Unblock the Notifications