पाकिस्तान में हिंदू आध्यात्मिक गुरु का अपहरण

Pakistan map
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक प्रमुख हिंदू आध्यात्मिक गुरु का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया है। वह एक विवाहकार्य सम्पन्न कराने के लिए जा रहे थे। बयासी वर्षीय लक्की चंद गरजी कलात शहर स्थित काली माता मंदिर के पुजारी हैं। उन्हें पाकिस्तान के प्रमुख हिदू आध्यात्मिक गुरुओं में से एक माना जाता है। समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक मंगलवार रात उनका अपहरण हो गया था।

उनके अपहरण की खबर जैसे ही फैली वैसे ही हिंदू समुदाय के सैंकड़ों लोग जमा हो गए और उन्होंने कराची व क्वेटा को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे वहां कई घंटे तक जाम की स्थिति रही। हिंदुओं की मांग थी कि सरकार उनके आध्यात्मिक गुरु को तुरंत मुक्त कराए।

गरजी पांच अन्य लोगों के साथ कलात के खुजदर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उन्हें हथियारबंद लोगों ने अगवा किया है। उनके साथ जिन लोगों का अपहरण किया गया था, उन्हें बाद में मुक्त कर दिया गया।

बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री नवाब मोहम्मद असलम रायसानी ने मीडिया से कहा है कि उन्हें लगता है कि यह अपहरण फिरौती के लिए किया गया है और इसका कोई धार्मिक मकसद नहीं है। उन्होंने पुलिस को गरजी को जल्द से जल्द मुक्त कराने का आदेश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+