मेरठ में स्कार्पियो गंग नहर में गिरी, 7 की मौत
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत देव ने आईएएनएस को बताया कि हादसा जानी थाना क्षेत्र में हुआ। स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे।
उन्होंने बताया कि गंग नहर से सात शव निकाले गए, जिसमें पांच बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। राहत एवं बचाव दल ने तीन लोगों को जीवित बाहर निकाला, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार हुए बच्चों की उम्र 7 से 13 साल के बीच है।
देव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गाड़ी में पीछे बैठे बच्चों ने अचानक दरवाजा खोल दिया था, जिसे चालक देखने लगा और इसी दौरान पहिये के नीचे एक पत्थर आ गया और गाड़ी अनियंत्रति होकर नहर में चली गई।
पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो में सवार लोग मुजफ्फरनगर जिले के निवासी थे। वे मेरठ के कुराली कस्बे में एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications