'आजाद' 'कश्मीर' भारत के नहीं : आजम खां
लखनऊ। अभी तक कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं बाताने वालों में से बुकर विजेता अरूंधीत रॉय और अलगाववादी नेता गिलानी थे लेकिन अब कश्मीर पर बयानबाजी करने वालों में सपा नेता आजम खां का भी नाम शामिल हो गया है। आजम खान ने खस्मीर पर टिप्पणी करके एक नये विवाद को जन्म दे दिया है। बदायूं में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद आजम खान ने कहा कि कश्मीर कभी भी भारत का हिस्सा रहा ही नहीं है।
बुधवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक विवादास्पद बयान देते हुए आजम ने कहा कि केन्द्रीय केबिनेट में केवल एक मुस्लिम मंत्री गुलाम नबी आजाद मौजूद हैं और वो भी भारत के नहीं बल्कि कश्मीर के हैं। आजम ने दो टूक शब्दों में कहा कि 'गुलाम नबी आजाद उस कश्मीर के हैं, जिस कश्मीर में विवाद ही इस बात का है कि वह भारत का हिस्सा है या नहीं।'
सपा नेता के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हड़कम्प मच गया है। भाजपा ने आजम खान के बयान की कड़ी निंदा की है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकबी ने आजम खान के बयान को जहरीला करार दिया। उन्होंने कहा कि सपा नेता का यह बयान धर्मनिरपेक्षता की पराकाष्ठा है। उत्तर प्रदेश में सपा को इसका परिणाम भुगतना होगा।
अब आप बताइये आजम खां का ये बयान कितना सही है अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।













Click it and Unblock the Notifications