तिहाड़ जेल के महानिदेशक ने कैदियों के आरोप नकारे
अब इन आरोपों के मद्देनजर जेल में बंद कुख्यात अरपाधियों और जेल के आला अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। महानिदेशक नीरज कुमार ने दोनों कैदियों को सरासर गलत ठहराया है। नीरज कुमार के मुताबिक कैदियों ने जो आरोप लगाए है। वे बिल्कुल गलत हैं। इससे पहले तिहाड़ जेल के एक अन्य अफसर सुनील गुप्ता ने भी इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है।
कुमार ने कहा, "जेल के कैदियों द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। जघन्य अपराध में इन्हें सजा मिली है। हम इनके गिरोह का भंडाफोड़ करना चाहते थे जिस कारण उन्हें कड़ी सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था।"जेल अधिकारियों के मुताबिक कैदियों ने जो गिरोह बनाया था उसे तोड़ने के लिए इन दोनों को जेल संख्या-4 से कड़ी सुरक्षा वाली जेल संख्या-3 में स्थानांतरित किया गया था।
कैदी अमित और निशांत ने मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में कहा था कि जेल के अधिकारियों ने सीडब्ल्यूजी आयोजन समिति के सदस्यों की हत्या के लिए उन्हें चाकू और पिस्तौल मुहैया करवाई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वे इस व्यवस्था से खुश नहीं थे और इसी कारण उन्होंने अदालत ने ऐसी बातें कहीं।"













Click it and Unblock the Notifications