बयान से पलटे आजम खां, मीडिया पर मढ़ा दोष

नई दिल्ली। अपने बयान से आजम खान पलट गये हैं औऱ उन्होंने सारा दोष मीडिया पर मढ़ दिया है उन का कहना है कि मीडिया ने उनके बयान को अपने तरीके से मरोड़ दिया है। मीडिया ने प्रचारित कर दिया कि आजम खान ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है।

बात बिगड़ गयी तो संभालने के लिए आजम खान ने रामपुर में एक प्रेस कांफ्रेस करके सफाई देने की कोशिश की कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है लेकिन मीडिया ने उनकी इस सफाई से अपने आप को साफ करना भी जरूरी नहीं समझा और यही खबर चलाने में मशगूल रहा कि आजम खान ने कश्मीर को भारत का हिस्सा मानने से इंकार किया।

गौरतलब है कि अब से थोड़ी देर पहले बदायूं में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद आजम खान ने कहा कि कश्‍मीर कभी भी भारत का हिस्‍सा रहा ही नहीं है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक विवादास्पद बयान देते हुए आजम ने कहा कि केन्द्रीय केबिनेट में केवल एक मुस्लिम मंत्री गुलाम नबी आजाद मौजूद हैं और वो भी भारत के नहीं बल्कि कश्मीर के हैं। आजम ने दो टूक शब्दों में कहा कि 'गुलाम नबी आजाद उस कश्मीर के हैं, जिस कश्मीर में विवाद ही इस बात का है कि वह भारत का हिस्सा है या नहीं।'

अब आप बताइये आजम खां का ये बयान कितना सही है अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+