दो पृथ्वी-2 मिसाइलों का सफल परीक्षण
भुबनेश्वर, 22 दिसम्बर। उड़ीसा के चांदीपुर में भारतीय सेना ने परमाणु क्षमता योग्य 2 पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइलों का बुधवार को सफल परीक्षण किया है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि जमीन से जमीन पर मार करने वाली इन मिसाइलों को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। परीक्षण भुवनेश्वर से करीब 230 किलोमीटर दूर चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।
मध्यम दूरी वाली यह मिसाइल 350 किलोमीटर तक मार कर सकती है और यह 500 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम है। इससे पहले मिसाइल का 24 सितम्बर को किया गया परीक्षण असफल रहा था।
आईएएनएस













Click it and Unblock the Notifications