विटामिन की गोली लेने से बेहतर है संतरा खाएं
'जर्नल ऑफ फूड साइंस' के मुताबिक संतरे में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं और यह बुढ़ापे की लकीरों को दूर रखने के साथ दिल की बीमारी और कैंसर को भी दूर रखता है।
अमेरिका के ब्रिग्हेन यंग विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर टोरी पार्कर कहते हैं कि विटामिन सी का एक कैप्सूल लेने से बेहतर है कि एक संतरा खाएं।
पार्कर व उनके साथियों का कहना है कि संतरे में मौजूद फिनोलिक यौगिकों में एंटीऑक्सीडेंट्स व कीटाणुओं के संक्रमण को दूर करने वाले गुण होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications